मंगलवार, 22 मार्च 2011

दूषित होता यमुना नीर.....

बात बहुत पुरानी है, कई युग पहले की। द्रवापर युग में कालिया नामक नाग ने यमुना नदी को अपने विष से जहरीला बना दिया था। तब भगवान् श्री कृष्ण ने कालिया को नाथ कर, यमुना नदी का उद्धार किया। यह कहानी है तो बहुत पुरानी पर कंही न कंही वर्तमान से जुडती है। अंतर सिर्फ इतना है की आज कलयुग में यह काम कालिया नाग नही इंसान कर रहा है।

यमनोत्री से निकल कर, इलाहाबाद में गंगा में समां जाने वाली यमुना नदी, सात राज्यों से गुजरती है। अपनी उद्गम स्थल से लेकर लेकर ताजेवाला ( १७२ किलोमीटर) तक अथार्थ पर्वितेय इलाक़े में ही यमुना का पानी साफ़ मिलता है। जैसे-जैसे यह आगे बदती जाती है, पानी की रंगत बदलने लगती है। बाकि की रही-सही कसार दिल्ली में प्रवेश करते ही पूरी हो जाती है, क्यूंकि यंहा यमुना नदी २२ किलोमीटर लम्बे नाले में परिवर्तित हो जाती है। दिल्ली में यमुना २२ किलोमीटर बहती है, जो इसकी कुल लम्बाई का महज २ प्रतिशत ही है। लेकिन यमुना के दूषित होने में, ७० फीसदी योगदान भी दिल्ली का ही है। जल में बढते प्रदुषण का तो एक मुख्य कारणदिल्ली की ४५% प्रतिशत आबादी अनाधिकृत iकालोनियों में रहती है। जहाँ गन्दगी के समुचित निस्तारण की व्यवस्था न होने का खामियाजा भी यमुना को ही भुगतना पड़ता है। वर्ष २००१ में यंहा सीवेज व्यवस्था का महज १५ प्रतिशत हिस्सा ही चालू हालत में था। हालाँकि पिछले ४० वर्षों में सीवेज ट्रीटमेंट में लगभग ८ गुना की बढोतरी हुई है लेकिन इसके साथ ही १२ गुना कचरा भी पैदा होने लगा है। इसलिए आवश्यकता के अनुरूप शोधन का दिल्ली में अभाव है। यमुना को साफ़ करने की सरकारी कवायद में करोड़ों रूपये बहाने के बाद भी, यमुना की हालत जस की तस है। यमुना एक्शन प्लान, सी टी ऍफ़ से क्लोरोफार्म हटाने, दूषित पानी के शोधन और ओद्योगिक कचरे के निस्तारण सम्बन्धी कार्ययोजनाओं के बाद भी हालत सुधरी नही है। क्यूंकि प्रयासों में इमानदारी और जनभागीदारी का अभाव है।

अब वक्त आ गया है की हम अपनी जिम्मेदारी को समझें और अपनी प्राकर्तिक, धार्मिक सम्पद्दा के अस्तित्व की रक्षा करने के लिए आगे आयें..... क्यूंकि इस कलयुग में श्री कृष्ण तो अवतार लेने से रहे.....!!!

रविवार, 13 फ़रवरी 2011




आज
देखा एक छोटा-सा सपना
जिसमें आसमां रुई-सा उड़ता बादल था...
घिरी थी दूर-दूर तक हरियाली की चादर
हवाओं में घुली थी एक महक...
जो एहसास करा रही थी किसी के साथ होने का
पर आँखें खुली तो जाना,
सपना
टूट चूका था...!!

सोमवार, 25 अक्टूबर 2010

ये नदी मुझे बहुत भाती है.....


कोई बरसों पुराना नाता भी नहीं....
न इसके किनारे बचपन मेरा बिता है...
न ही इसे निहारते हुए संग किसी के,
कोई सपना हसीं देखा है...

फिर न जाने क्या वजह है
ये सरल सलिला...
मुझे इतना क्यूँ भाती है...
कल-कल करती, अनवरत बहती ये नदी...
मुझसे कुछ तो कहना चाहती है...

कई पड़ाव पार कर, कई खरपतवारों को साफ़ कर
इसने अपनी राह बनायीं है...
दुर्गम रास्तों से गुजर कर, जटिलताओं से उबरकर
ये अपने सही पथ पर आयी है...

तब भी उतनी ही निर्मल... स्वच्छ... निश्छल...
शायद यही कहना चाहती है मुझसे
हाँ... बस यही मैंने इससे सीखा है।

रविवार, 24 अक्टूबर 2010

आज मैंने खुशबू को छुआ....

हाट में बिकते खिलोनो में...
वहां सजती... खनखनाती चूड़ियों में..
कटे गन्नों और बताशों में..
झूलों पर झूलते बच्चों की उन्मुक्त हंसी में...
मेले में जहाँ-तहां रमते उस सौंधेपन को छुआ...
हाँ... मैंने आज खुशबू को छुआ....

गुजरते हुए गाँव की उन संकरी पगडंडियों से...
वहां बहती ठंडी-ठंडी बयार में...
लहराहते पोधो की क्यारियों में सिमटी...
गीली मिटटी से आती उस ताजगी को छुआ...
हाँ... मैंने आज खुशबू को छुआ...


(रांची के स्थानीय मुंडमा मेले से वापस लौटकर)

शुक्रवार, 22 अक्टूबर 2010

बस यूँ ही....


न जाने क्यूँ आज फिर मन हुआ के
शब्दों
के जरिये दिल में आये जज्बात साझा
करूँ
जो अनायास ही उभर आए हैं
आख़िर क्या वजह है ....??

शायद ... आज फिर लगा की
किसी को समझना या अपना समझने की भूल करना वाकई बेमानी है ...

यह जानने के बाद भी ...
फिर किसी ख़ास पर विश्वास करना
किसी से बेवजह उम्मीद करना ...
उसके सपनो... उसकी आकंशाओ... से ख़ुद को जोड़ना
उसकी हर कामयाबी और नाकामयाबी को अपना समझना....
उसके ग़मों और खुशियों को साझा करना ....

और ख़ुद को यह समझाना की यह शख्स
जिंदगी की हर मोड़ पर हमारे साथ है...
शायद इंसान की नियति बन गयी है...

यह समझते हुए भी की धोखा देना...
किसी की उमीदों को तोड़ना और ...
बीच राह में साथ छोड़ जाना भी इन्सान की ही आदत है.....!!

भूलों सभी को मगर माँ-बाप को भूलना नहीं, उपकार अगणित हैं उनके बात यह भूलना नही।"


सोचा जाये तो कितनी बड़ी विडम्बना है की आजीवन अपने बच्चों को समर्पित, सामाजिक, नैतिक, आर्थिक सरंक्षण देने वाले यह बुजुर्ग स्वम अपने लिए सरकार का मुंह ताकने के लिए विवश हैं। क्यूंकि आज न तो उन्हें अपने बच्चों से कोई आशाएं रह गयी हैं और न ही कोई अपेक्षाएं। शायद कुछ बरसों पहले तक स्थिति इतने गंभीर नही थी। पहले बुजुर्गों को न केवल अपने परिवार से बल्कि समाज से भी वंचित आदर सम्मान मिलता था। किसी भी शुभ कार्य में उनकी राय व आशीर्वाद दोनों ही महत्वपूर्ण होता था। इनका सर पे हाथ होने से बड़ा संबल मिलता था। फिर आचानक इतना बदलाव क्युय आ गया की बरसों से चली आ रही भारतीय संस्कृति की नीवं जर्जर हो गयी? और बुजुर्गों को अवांछित महसूस कराया जाने लगा। आज वही घर के बड़े बुजुर्ग घर के किसी पुराने सामान की भांति अपेक्षित समझे जाते हैं। क्यूँ आज उनकी उपयोगी अनुभव दकियानूसी बन गए हैं तथा क्यूँ उन्हें बार बार यह एह्सास्द कराया जाता है की वे जरुरत से ज्यादा समय तक जी रहे हैं? इन् प्रश्नों का उत्तर बस यही है की आज हर एक व्यक्ति की नजरों में उसके मूल्यों से ज्यादा कीमत उसके हितों की है। वर्तमान भौतिकतावादी युग में प्रत्येक व्यक्ति अपने अपने उप्कर्मो इस कदर उलझा है की उससे अपने स्वार्थ से इतर कुछ दिखाई ही नही देता और न ही इसके अलावा कुछ सोचना भी चाहता है। उसके अन्दर से संवेदना, मानवता अवं परोपकार रूपी रस सुख चूका है और वह अन्दर से बिलकुल खोखला होकर एक ठुन्था वृक्ष बन चुका है। वह इतना कठोर बन चुका है की उसे अपने जन्मदाता अपने माता पिता की संवेदनाओं को समझने की न तो कोई इचा है और न ही उनके सुख दुःख से कोई सरोकार। अपने गृहस्थ जीवन में व्यस्त आज के सपूत पाने माता पिता को या तो घर से पूरी तरह निष्कासित कर देते हैं या उन्हें साथ रखकर छोटे बचों की देखभाल, घर की पहरेदारी आदि जैसे काम करवाकर उनका "सही इस्तेमाल" करते हैं। कुछ होनहार सपूत तो वृधाश्रमों में अपने माता पिता को पहुंचा कर अपने कर्त्तव्य की इतिश्री कर लेते हैं लेकिन वह ये भूल जाते हैं की एक दिन वह भी माता पिता बनेगें और बुजुर्ग होने पर उनके अपने बच्चें भी उनसे ऐसा ही बर्ताव कर सकते हैं। तब उनपर क्या गुजरेगी? कहा भी गया है-

"संतान से सेवा चाहो तो संतान बन सेवा करो,
सेवा बिना सब व्यर्थ है सत्य यह भूलना नहीं।
भूलों सभी को मगर माँ-बाप को भूलना नहीं,
उपकार अगणित हैं उनके बात यह भूलना नही।"


उम्र के आखिरी पड़ाव में आकर जन्हा व्यक्ति की इन्द्रियाँ व् अंग निष्क्रिये हो जाते हैं, दुनिया जहाँ के सारा मोह भंग हो जाता है और समस्त मोह माया व्यर्थ प्रतीत होती है। ऐसे में सरे रिश्ते नाते बेमानी से लगने लगते हैं सिवाए अपने बच्चों के। जिनके चेहरे पर मुस्कान खिलने के लीये उन्होंने पूरी जिंदगी खुद अभावों में काट दी ताकि बचा पद्लिख कर कुछ बन सके, और जब जीवन भर अपने माता पिता पर आश्रित रहने वाले ऐसे बच्चें ही बुदापे में उनकी लाठी बनाने से मुकर जायें और आशय तक देने में हिचकिचाएं तो उनकी वेदना वास्तव में कष्टदायी होती होगी। ऐसे में एक सभ्य समाज में रहने का दावा करने वाले हम अपने बुजुगों को अपनी जीवन धरा से अलग कट कर रहने से रोक नही सकते? क्या केवल बस में एक दो सीट बुजुर्गों के लिए आरक्षित करवा कर या वृधाश्रमों का निर्माण करवाकर हम उनके प्रति अपने दायित्वों से पल्ला झड सकते हैं? क्या इतने भर से हमारे अपने बड़ों के प्रति हमारी निष्ठां की इतिश्री हो जाती है? इन् प्रश्नों का जवाब खोजे जाने की जरुरत है।
(पब्लिक सत्ता में ७ फरबरी, 200७ को प्रकाशित लेख के अंश )

सोमवार, 17 मई 2010

इकलौता मुसलमान......


चैन्ने की वजाहत मस्जिद के उस बरामदे में देर रात तक ६ लोग कलम, स्याही, रूलर की मदद से ३ घंटों में ४ कोरे पन्नों को "मुसलमान" नामक अखबार में बदल देते हैं।

फिलवक्त वह दुनिया का एकलौता हस्तलिखित अखबार है। पिछले ८१ सालों से कुल ६ लोगों क स्टाफ की बदोलत रोजान अपने २२ हज़ार पाठकों तक पंहुच रहा है। तक़रीबन ८०० वर्ग मीटर के दाएरे में बने उस एक कमरे के कार्यालय में तो एसी की ठंडक है और न ही प्रकाश की आधुनिकतम व्यवस्था। न कंप्यूटर है और न ही कोई टाइप राईटर। वंहा अगर कुछ अहि तो बस लोगों की लगन और मेहनत, जिसने "मुसलमान" नामक उर्दू अखबार को सबसे अलहदा बाबा दिया है।


'पिछले ८१ सालों से हम सब इसी तरह मिलजुलकर काम कर रहे हैं। जिंदगी ने साथ न निभाया हो या उम्र का तकाजा हो तो और बात है, लेकिन कभी कोई कर्मचारी यंहा से नौकरी छोड़ कर नहीं गया है।' यह कहते हुए रहमान हुसैनी गर्व से भर जाते हैं। हुसैनी इस समय देश के सबसे पुराने और सम्प्रति एकलौते हस्तलिखित उर्दू अखबार में चीएफ़ कॉपी राईटर के ओहदे पर काम कर रहे हैं। २० साल पहले रहमान ने इस उर्दू अखबार में खजांची की हसियत से काम करना शुरू किया था। फिर धीरे-धीरे उर्दू में कैलीग्राफी सिखने और खबरों में दिलचस्पी बढ़ने के साथ उन्होंने अखबार के पन्नों को भी देखना शुरू कर दिया। रहमान ही नहीं बल्कि इस अखबार से जुड़े बाकि कर्मचारी भी कई-कई सालों से इस उर्दू दैनिक में कार्यरत हैं। इसके पीछे वजह सिर्फ एक ही है और वह है की यंहा स्टाफ व्यावसायिक मानसिकता से नही बल्कि एक परिवार की भावना से काम कर रहा है।

चैने क त्रिप्लिकाने हाई रोड ऑफिस में स्थित "मुसलमान" अखबार को १९७२ में सैयद फैजुल्लाह ने अपने वालिद सैयद अज्मतुल्ला के सरंषद में शुरू किया था। सैयद फैजुल्लाह ने एक संपादक की हैसियत से अखबार को तरक्की देने के लिए अपनी साडी जिंदगानी इसी के नाम कर दी। दो साल पहले ७८ साल की उम्र में सैयद साहब दुनिया से रुखसत हो गए। लेकिन किसी के जाने से जिंदगी कान्हा रूकती है। पिछले ८१ सालों से अपने पाठकों का यह प्रिय अखबार रोजाना बदस्तूर महज ७५ पैसों में उन तक पहुँच रहा है। इतने सालों में कुछ भी नही बदला है। न तो करमचारियों के जज्बे में कोई फर्क आया है और न ही काम के तौर-तरीकों में। आज भी ८०० वर्ग मीटर के उस कमरे में जन्हा प्रिंटिंग का काम भी होता है। चारों तरफ बिखरे कागज के बीच अख्व्बार का सारा स्टाफ बड़ी तालिन्न्त्ता से अपने काम में व्यस्त मिलता है। कॉपी एडिटर्स देर रात तक बैठकर कलम और स्याही के जरिये ४ कोरे पन्नों पैर उर्दू भाषा में खबरों को बारीकी से उकेर्तें हैं। पहले पन्ने पर देश-दुनिया की प्रमुख खबरों को जगह मिलती है और दुसरे तीसरे पन्ने पर स्थानीय खबरें दी जाती हैं। चौथा पन्ना खेल जगत के समाचारों का रहता है। अखबार में विज्ञापन लगाने के बाद समाचार में लिखाई का काम होता है। गलतियों पर विशेष ध्यान दिया जाता है क्यूंकि एक भी गलती हो जाने पैर पूरा समाचार पत्र दुबारा बनाना पड़ता है। सैयेर साहब के बेटे आरिफ का कहना है की उनके अखबार "मुसलमान" के २२ हज़ार खरीददारों में से अधिकतर ऐसे हैं जिन्हें केवल उर्दू पड़ना ही आता है। वह भी अपने पाठकों का ख्याल रखकर खबरों का चुनाव करते हैं। न्यू डेल्ही, कोलकत्ता, हैदराबाद आदि जगहों में आखबार के संवादाता हैं। जो फ़ोन फाक्स आदि के जरिये खबरें भेजते हैं। बदती प्रसार संख्या के बावजूद भी अखबार ज्यादा मुनाफ्फा नहीं कम पता है। लेकिन संस्था ने हिमात नही हरी है। "हम साफ़ नियत से अपना काम कर रहे हैं और हमें पूरा यकीं है की हम मिलकर "मुसलमान" अकबार को बुलंद मुकाम तक जरुर पहुंचाएंगे।" यह कहते हुए आरिफ की आँखों में उम्मीद की एक चमक तैर गयी।

रविवार, 15 नवंबर 2009

तो क्या स्त्री सशक्त हुई?


दिल्ली की अत्याधुनिक बस में दिन दहाड़े एक कामकाजी महिला, नीलू सक्सेना के साथ उस दिन जो हुआ, वह तो महज एक बानगी भर है, महिलाओं पर होने वाले अत्याचार की। आम दिनों की तरह नीलू ने बस पकडी। उन्हें बस कुछ स्टाप दूर ही जाना था। उस लो फ्लोर बस में काफी भीड़ होने की वजह से वह ड्राईवर की सीट के पास ही खड़ी हो गई। थोडी ही देर में कुछ मनचले लडकें उनके पीछे आकर खड़े हो गए और लगे अपनी बेहूदा हरकतें करने। नीलू ने जब उन्हें ठीक से रहने को कहा तो उसकी हँसी उड़ने लगे। नीलू वंहा से हटकर जाने लगी तो एक लड़के ने उसे पैरों से फंसा कर गिराने की कोशिश की। इस हरकत पर लड़कों को डांटने और प्रतिरोध जताने पर उन्होंने नीलू के साथ हाथापाई करनी शुरू कर दी। हैरत की बस केन्डूक्टोर और ड्राईवर ने न ही आपत्ति जताई और न ही इस बाबत वंचित करवाई की। हद्द तो तब हुई जब बस में भरी भीड़ ने भी नीलू को बचने की कोशिश नही की उल्टा लड़खों को सीटों पर बैठे बैठे उकसाते रहे और अकेली महिला को पीटते देख तमाशे का मजा लेते रहे।

जब देश की राजधानी में ये हाल है तो गली कस्बों में क्या नज़ारे होते होंगे, उसकी आप कल्पना कर सकते हैं। महिलाओं के लिए काम करने वाले एक संगधन सेंटर फॉर इकुईटी एंड इन्क्लुसिओं के शोध में यह बात सामने आई है की महिलोयें यंहा ख़ुद को बिल्कुत भी सुरक्षित नही मानती। करीब ९८.६ महिलाओं का कहना था की उन्हें अक्सार छेड़ छड़ का सामना करना पड़ता है। इससे कुछ दिनों पहले ही उतरी करोलिना की एक संसथान आर.टी.आई इंटरनेशनल ने भारत में किए गए अपने रिसर्च के जरिये बताया है की करीब ८० फीसदी महिलाएं घरेलु हिंसा की शिकार हैं। यानी घर में भी सुरक्षित नही। ऐसे माहोल में "स्त्री सक्शक्तिकरण के दावों की पोल खुलती है।

शुक्रवार, 13 नवंबर 2009

कब बदलेगी यह मानसिकता ......


हमारे देशी में हर दूसरा आदमी यंहा व्याप्त गरीबी को देख कर सरकार को कोसने की आदत से मजबूर है, लेकिन क्या कभी हमने ख़ुद इसके उन्मूलन में कुछ योगदान दिया है? अब आप कहेंगे की महंगाई के इस दोर्र में ख़ुद अपने परिवार की गाड़ी चलने में ही इतनी मशक्कत करनी पड़ती है, भला हम देश की गरीबी मिटने मं क्या योग्दाद दे सकतें हैं? भले ही आप देश की गरीबी का समूल नाश नही कर सकते, देश के एक-दो बेरोजगारों को भी आजीविका नही दे सकतें लेकिन लेकिन कम से कम उनका हक मरने से तो बाज आ ही सकतें हैं। जी हाँ, अपने देश में ऐसे लोगों की कोई कमी नही है। अब मध्य प्रदेश के उज्जैन शहर को ही ले लीजिये वंहा से ख़बर आई है की वंहा के नागदा प्रशासन ने ऐसे ६०० संपन्न लोगों की पहचान कर ली है जो गरीबों का हक मरर रहे थे। इन् लोंगों के पास खाने, रहने की कोई कमी नही। काफी संपत्ति है, अपना घर है, सुख सुविधा का साजो सामान है लेकिन फिर भी बीपीअल (बेलोव पोवेर्टी लाइन) का कार्ड बनवा कर गरीबों को दी जाने वाली चीनी, चावल, अनाज और अन्य मूलभूत सुविधाओं का उपभोग कर रहे थे। यह मानसिकता केवल उज्जैन तक ही सिमित हो ऐसा नही है, वंचितों का हक मरकर अपना स्वार्थ साधने की ये प्रवत्ति काफी विस्तृत रूप ले चुकी है। अपने आस पास ही आपको कितने ही ऐसे लोग मिल जायेंगे जिनका अपना घर फल, सब्जिओयों, अनाज से भरा पड़ा है लेकिन फिर भी धर्म के नाम पर ही सही लेकिन गरीबों के लिए लगाने वाले भंडारों की लाइन में लग कर भूखे पेटों का हिस्सा छिनते नजर आंतें हैं।

बुधवार, 26 अगस्त 2009

ओम्.................


देवों में प्रथम पूजनीय गणपति बाप्पा के उत्सव के साथ ही रहमत की बारिशों का माह -ऐ-रमजान भी शुरू हो चुका है। लेकिन हमारे चेहरों से ... हमारे परिवेश से.... हमारे बाज़ारों से रौनक नदारद है। ऐसा क्यूँ हैं... इससे जानने की कोशिश हम नही कर रहे हैं। हम नही जानना चाहते की क्यूँ अब ये त्यौहार, हमारे रिश्तों नातों को सहेजने में नाकाफी साबित हो रहे हैं। इससे ज्यादा उत्साहित तो हम वैलेंटाइन डे के दिन होते हैं। या फादर या मदर'स डे के दिन। तो अब हम ये मान लें की हमारे तीज त्योहारों की जगह पचिमी चकाचोंध ने ले ली है। जिस संस्कृति की महज अनुभूति पाने के लिए ही कुछ लोग सात समुन्दर पार कर... अपने जीवन की भोग विलासिता से उकता कर...भारत भूमि की झलक पाने आते हैं...वह यंहा के समाज में बसे उन्ही तीज त्योहारों और उत्सवों के रंग देखने आते हैं... जिनसे हम "ओल्ड फैशन" कह कर अपना दामन बचने की कोशिश कर रहे हैं। abही हाल ही में अमेरिकन माग्जीन "Newsweek" ने अमेरिकान्स पर किए गए अपने शोध के आधार पर कहा है की वंहा के लोग हिंदू होते जा रहे हैं। उनका ईश्वर के प्रति न केवल विश्वास बड़ा है बल्कि वह हिंदू लोगों की तरह ही धर्म का महत्व भी समझने लगें हैं। अमेरिका की ही तरह कुछ दुसरे पछिम देशों में भी योग, ध्यान और हिन्दुओं के आदि मन्त्र ॐ का महत्व बड़ा है।
कितनी हास्यापद स्थिति हैं हमारे देश के लोग अपनी उसी दरोहर को धीरे धीरे भूलते जा रहे हैं। हमारी नींद तब भी नही जब हमारा युवा धुएं के काश लगता हुआ डिस्को में शाम बिताने लगता है। हम तब भी नही जागते जब हमारी बेटियाँ पारंपरिक परिधानों की जगह मिक्रो मिनी में सजी धजी इतराती हैं। हम तब जागते हैं जब कोई विदेशी हमारे अपनी धरोहर(फिर चाहे वः योग हो या भारतीय मसाले) पर पेटेंट करवा कर उसे अपना साबित कर देता है। तब हम अपनी भारतीय सभ्यता की दुहाई देते हैं और इससे दुनिया की सभी संस्कृतियों में सबसे अलहदा बताते हैं और खुद को इस महँ संस्कृति का पैरोकार। आखिर कब तक हम यह रवैया अपनाएंगे? जरा एक बार शांत मन से बैठिये, सांस भरिये और ॐ का उचारण कीजिये, आपके अन्थ्मन के साथ साथ मस्तिक्ष पर जमी गर्त पल में झड जाएगी और फिर सरे सवालों के जवाब खुद ही मिल जायेंगे।

शुक्रवार, 21 अगस्त 2009

ना साजिश ना ज़ंग


कहते है कला की कोई सीमा नही होती। यह न तो किसी सरहद में बंधी होती है और न ही किसी सियासी बयानों के दवाब में अपना रंग बदलती है। अब भले ही भारत और पाक की सरकारें एक दुसरे से बात करने या न करने की कशमकश में ही उलझी रहे लेकिन इसी बीच एक कलाकार ने अपने गीत के जरिये दोनों मुल्कों में अमन का संदेश देने की कोशिश की है।


एक साजिश चली है ... तेरे शहर में, मेरे शहर में

के कोई रह न पाए ... तेरे शहर में, मेरे शहर में

जो रह भी जाए गलती से... उससे रात दे दो, . दोपहर में।


वो कहता है की में पाकिस्तानी हूँ लेकिन मुंबई से बीन्तेहा मुहोबत करता हु। उसका मन्ना है की अमन की दरकार बॉर्डर के इस ओर भी है और उस ओर भी। हर शख्स चाहे वो हिन्दुस्तानी हो या पाकिस्तानी जंग से उकता गया है। अब हमें अमन और चैन का रास्ता तैयार करना होगा क्यूंकि हम सिर्फ़ दो पड़ोसी देशों के बाशिंदे नही बल्कि उससे कंही बड़कर हैं। फिर आपस में ये कड़वाहट क्यूँ।


यह किसी सियासतदां का बयां नही, न ही किसी फ़िल्म की लाइंस हैं। इंडो पाक पीस पर बने इस एल्बम में महात्मा गाँधी, मोहमद अली जिन्ना, बेनजीर भूतो और बराक ओबामा जैसे लोकप्रिय नेताओं के शान्ति वक्तव्यों को उनकी ही आवाज में लिया गया है। इसपर शहवार का कहना है की शान्ति का संदेश तो वैश्विक है, फिर चाहे ये गाँधी जी की जुबान से निकला हो या जिन्ना साहब की।


लाहोर में जन्मे शहवार ने अमेरिका के ट्रिनिटी कॉलेज से अपनी पडी पुरी करने वाले इस प्रगतिशील युवा ने विज्ञापन से अपना करियर शुरू किया और फिर उनका संगीत की तरफ़ ऐसा रुझान हुआ की फिर दुबारा उन्होंने वापस मुड़कर नही देखा। फिर आया इस एल्बम को बनने का विचार। शहवार इस एल्बम के बारे में आगे बताते हैं की 'भारत पाक विभाजन की पीडा से दोनों मुल्कों के लोग उबार चुके है। वह अब आपसी रिश्तों में गर्माहट देखना चाहते है। हमारे कितने ही रिश्ते नाते हिंदुस्तान की सरजमी से जुड़े हुएय हैं उन्हें भुलाना मुश्किल है। तो क्या हुआ अगर में एक पाकिस्तानी हूँ या मुस्लिम हूँ, मैं भी भारत में बसे अपने हिंदू, सिख, इसाई साथी की तरह ही सोच रखता हूँ। मुझे गर्व है की में एक पाकिस्तानी हूँ लेकिन आज मेरा पाक किसी कातर्पन्थिओन का पाक नही बल्कि आइसे बाशिंदों का देश है जिनके दिलों में आज भारत और यंहा क लोगों के लिए सची मोह्होबत और सची दोस्ती का पैगाम है। इस एल्बम के जरिये में दोनों देशों की आवाम को यही संदेश देना चाहता हूँ की बस अब बहुत हुआ ... अब किसी कीमत पर हमें आपसी तकरार नही करनी चाहिए।'

वो पहला ख़त...


वो पहला ख़त

वो महज एक कागज का पुलिंदा भर नही था...
जिसमे उमडे थे तुम्हारे कई कई जज्बात...
कुछ कहे अनकहे
जिन्हें शब्दों में उडेलना वाकई मुश्किल था...
जिन्हें जैसे तैसे सहेज-समेत कर भेजा था तुमने...
आज भी उतना ही याद है मुझे...
वो तुम्हारा पहला ख़त आज भी ख़ास है मुझे..!!